Thinker, Writer, Anchor

November 29, 2017

सूरत में सैनिकों के लिए होगी देश की सबसे बड़ी रामकथा, 500 ‌दिन से चल रही तैयारी | Biggest Ram Katha in Surat

गुजरात राज्य के सूरत में देश की सबसे बड़ी रामकथा होगी। यहां पूणा बीआरटीएस के पास 500 बीघा जमीन पर बन रहे भव्य पांडाल में अंतर्राष्ट्रीय संत मोरारी बापू कथा करेंगे। यह कथा सैनिकों और शहीद परिवारों को समर्पित होगी। कथा के यजमान भी सैनिक होंगे। इस कथा के लिए आयोजन स्थल को सैन्य प्रदर्शनी की तरह सजाया जा रहा है। कथा की भव्यता का अंदाजा इस  बात से लगाया जा सकता है कि नौ दिन की राम कथा के लिए 500 ‌दिन से तैयारी हो रही है। कथा में हर दिन 5000 स्वयंसेवक सेवा देंगे। 300 बीघा में तो सिर्फ पार्किंग होगी।


आगामी 2 से 10 दिसंबर तक सैनिक कल्याण के उद्देश्य से हो रही इस कथा को नाम दिया गया है राम-राष्ट्रकथा। इस कथा में 200 करोड़ रुपए एकत्रित कर दान किए जाएंगे। यहां असली टैंक भी स्थापित किया जा रहा है, जो सेना ने सूरत नगरपालिका को भेंट दिया था। कथा में प्रतिदिन करीब 1.5 लाख श्रोता आने का अनुमान है। सेवा के लिए 100 से ज्यादा सदस्यों वाली 43 कमेटियां बनाई गई है। जिन्हें भोजन, पानी, सब्जी, यातायात जैसी अलग-अलग व्यवस्थाएं सौंपी गई  है। हर श्रोता को अच्छे भोजन के लिए 6 लाख वर्ग फीट की रसोई बन रही है। मारुति वीर जवान ट्रस्ट के प्रमुख यजमान ननुभाई सावलिया ने बताया कि फरवरी 2015 में सैनिक कल्याण हेतु विचार आया था और तब से ही काम चल रहा है। दिसंबर का समय इसलिए रखा, ताकि विदेशी मेहमान भी आ सकें। माना जा रहा है कि कथा के नौ दिनों के लिए प्रतिदिन का खर्च करीब सवा से डेढ़ करोड़ रुपए आएगा। उन्होंने बताया कि हमने करीब 30 किसानों से यह जगह किराए पर ली। करीब करोड़ रुपए उन्हें दिए भी गए लेकिन सभी किसानों ने उद्देश्य समझने के बाद पैसे वापस लौटा दिए। पैसे वापस नहीं लिए जा सकते थे, उन्हें दान में शामिल कर लिया गया। इस कथा में विदेश से भी 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। इनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड व दक्षिण अफ्रीका के श्रोता ज्यादा होंगे। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273


Sumit Saraswat available on :
Share:
Location: Surat, Gujarat, India

2 comments:

  1. वक्ता कौन होगा?

    ReplyDelete
    Replies
    1. भुवन जी, खबर में लिखा है पूज्य मोरारी बापू का नाम।

      Delete

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support