Thinker, Writer, Anchor

November 12, 2017

मोरारी बापू ब्रज चौरासी कोस तीर्थ विकास के लिए देंगे 40 लाख रुपए | Morari Bapu in Kamvan

ब्रज की रज-रज में विराजित गिरिराज-गिरधारी भगवान श्रीनाथ की दिव्य लीला भूमि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के 9 परम पावन परिक्रमा तीर्थ पर पहली बार रामकथा करने पहुंचे विख्यात संत मोरारी बापू ने कामवन में बड़ी घोषणा की है। राजस्थान में भरतपुर जिले के कामां में हुई दूसरे दिन की कथा के दौरान बापू ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में आने वाले 8 तीर्थों के विकास के लिए 40 लाख रुपए की घोषणा की है।


बापू ने यह घोषणा रविवार को कथा श्रवण करने पहुंची राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने की। बापू ने सीएम राजे द्वारा राजस्थान के तीर्थों पर करवाए जा रहे विकास कार्यों व जीर्णोद्वार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह घोषणा की। बापू ने कामवन तीर्थ विकास के लिए 5 लाख रुपए का तुलसी दानपत्र सरकार को देने की घोषणा की। इसके अलावा बरसाना, वृंदावन, अक्रूर घाट, मानसरोवर, रमणरेती (गोकुल), मथुरा व गोवर्धन के लिए भी 5-5 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। यह राशि तुलसी दल की ओर से भेंट की जाएगी।
बापू की इस घोषणा पर मुख्यमंत्री राजे ने मुस्कुराते हुए प्रसन्नता प्रकट की और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। कथा के बाद राजे ने कहा कि पूज्य मोरारी बापू दिव्य संत है। संतों की ऐसी उदारवादी सोच और आशीर्वाद से ही राजस्थान विकास पथ पर अग्रसर है। कथा में पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा, सांसद बहादुर सिंह कोली, विधायक जगत सिंह, अनिता सिंह, विजय बंसल, बच्चूसिंह बंशीवाल, संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार, जिला कलक्टर डॉ.नरेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अनिल टांक सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। -सुमित सारस्वत, मो.9462737273


Sumit Saraswat available on :

Share:
Location: Kaman, Rajasthan 321022, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support