Thinker, Writer, Anchor

December 9, 2017

राधाकुंज में होगा भागवत ज्ञान यज्ञ

मलमास के मौके पर श्री बालाजी मंडल व जानकी महिला मंडल के तत्वावधान में आगामी 19 से 25 दिसंबर तक ब्यावर में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा की तैयारियों को लेकर भागवत कथा प्रबंध समिति की बैठक माणक डाणी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रभा नवाल को कलश यात्रा संयोजक बनाया गया।
प्रवक्ता सुमित सारस्वत ने बताया कि यह कथा राधाकुंज गार्डन में दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। इसमें निम्बाकाचार्य पीठ के जगदगुरु श्रीजी महाराज के सुशिष्य पं.रविशंकर शास्त्री व्यासपीठ पर विराजित होकर कथा का अमृतपान कराएंगे। सात दिवसीय कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। 19 दिसंबर को प्रात: 8.45 बजे कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा फतेहपुरिया बगीची से आरंभ होगी। मार्ग में विभिन्न संस्थानों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। कथास्थल पहुंचने पर भागवतजी की स्थापना कर पवित्र पोथी पूजन किया जाएगा। प्रसंग अनुसार विभिन्न उत्सव भी मनाए जाएंगे। कथा के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभिन्न मंदिरों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं। बैठक में संयोजक केदार गर्ग, कांतिलाल डाणी, राधेलाल गोयल, शकुंतला गोयल, चेतनप्रकाश जोशी, कुसुम डाणी, प्रभा शर्मा, स्नेहलता गोयल, चित्रा गोयल, गंगा गर्ग, मधु डाणी, घनश्याम तंवर, विनोद गोयल, विजय तंवर व अन्य सदस्य शामिल हुए।


संबंधित खबरें-
Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support