Thinker, Writer, Anchor

December 7, 2017

मौली बांधने से मिलता है इन रोगों से छुटकारा | Moli on Hand

सनातन धर्म के विभिन्न संस्कारों में से एक है कलाई पर ‘मौली’ बांधना। किसी भी शुभ कार्य से पहले, हवन करते समय या फिर किसी विशेष पूजन के दौरान हिन्दू धर्म में कलाई पर मौली बांधने का रिवाज़ है। यह संस्कार बेहद खास माना जाता है। जिस तरह पूजा में तिलक लगाना, हवन कुंड में सामग्री डालना इत्यादि जरूरी है, इसी तरह से मौली बांधना भी एक खास रस्म है। मौलि को कलावा धागा भी कहा जाता है, यह लाल या केसरी रंग की भी होती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यह मौली आखिर क्यों बांधी जाती है? इसे बांधने के पीछे धार्मिक एवं वैज्ञानिक कारण क्या हैं?

मौली क्यों बांधी जाती है?
हिन्दू शास्त्रों में मौली बांधने का महत्व बताया गया है, जिसके अनुसार मौली बांधने से त्रिदेवों और तीनों महादेवियों की कृपा प्राप्त होती है। ये महादेवियां इस प्रकार हैं- पहली महालक्ष्मी, जिनकी कृपा से धन-संपत्ति आती है। दूसरी हैं महासरस्वती, जिनकी कृपा से विद्या-बुद्धि प्राप्त होती है और तीसरी हैं महाकाली, इनकी कृपा से मनुष्य बल एवं शक्ति प्राप्त करता है।


चन्द्रमौली
ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के मस्तक पर जो चन्द्रमा विराजमान हैं, उन्हें चन्द्रमौली कहते हैं। पुराणों में मौली बांधना कब आरंभ किया गया, इस पर कुछ कथाएं भी उल्लिखित हैं। कहते हैं कि कलावा यानी मौली बांधने की परंपरा की शुरुआत देवी लक्ष्मी और राजा बलि ने की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों और अविवाहित लड़कियों के दाएं हाथ में और विवाहित महिलाओं के बाएं हाथ में मौली या कलावा बांधा जाता है। ऐसा करने के पीछे भी कई धार्मिक पहलू मौजूद हैं। किंतु क्या कभी आपने देखा है कि यह कलावा धागा ना केवल लोगों को बल्कि बेजान वस्तुओं को भी बांधा जाता है। इसके पीछे भी विभिन्न मान्यताएं मौजूद हैं, लेकिन साथ ही शास्त्रों एवं विज्ञान का मेल अभी है।


बेजान वस्तुओं को भी बांधते हैं
बेजान वस्तुओं जैसे कि वाहन, बही-खाता, मेन गेट, चाबी के छल्ले और तिजोरी आदि पर मौली बांधने के पीछे यह मान्यता है कि ऐसा करने से उस विशेष वस्तु से हमें लाभ होता है।


पवित्र है ये धागा
मौली का धागा मात्र एक धागा ना होकर, शास्त्रों में पवित्र माना गया है। यह धागा काफी खास है। इसका रंग एवं एक-एक धागा हमें शक्ति एवं समृद्धि प्रदान करता है। ना केवल इसे बांधने से बल्कि मौली से बनी सजावट की वस्तुएं घर में रखने से भी बरकत होती है और खुशियां आती हैं।


रक्षा सूत्र
शास्त्रों के अनुसार कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है। माना जाता है कि कलाई पर इसे बांधने से जीवन पर आने वाले संकट से रक्षा होती है। लेकिन क्या आप मौली बांधने का वैज्ञानिक कारण जानते हैं? यह कारण आपको वाकई अचंभित कर सकते हैं।


वैज्ञानिक कारण
मौली बांधने के वैज्ञानिक कारणों के अनुसार जिस स्थान पर इसे बांधा जाता है यानी कि हमारी कलाई, इसका एक खास रिश्ता होता है। दरअसल हमारे शरीर के कई प्रमुख अंगों तक पहुंचने वाली नसें कलाई से ही होकर गुजरती हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि इन नसों में रक्त का प्रवाह एवं शक्ति का भरपूर प्रवाह होता रहे।


कलाई पर मौली बांधने का कारण
आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि कलाई की इन्हीं नसों को दुरुस्त रखता है मौली का धागा। जी हां... कलाई पर मौली बांधने से कलाई की नसों में रक्त का संचार अच्छे-से होता है, जिसकी वजह से रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह और लकवा जैसे गंभीर रोगों से काफी हद तक बचाव होता है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support