Thinker, Writer, Anchor

December 2, 2017

कलश यात्रा से होगा भागवत कथा का आरंभ | Bhagwat Katha in Beawar

श्री बालाजी मंडल व जानकी महिला मंडल के तत्वावधान में भागवत कथा प्रबंध समिति की ओर से ब्यावर में आगामी 19 से 25 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें निम्बाकाचार्य पीठ के जगदगुरु श्रीजी महाराज के सुशिष्य पं.रविशंकर शास्त्री व्यासपीठ पर विराजित होकर कथा का अमृतपान कराएंगे। प्रवक्ता सुमित सारस्वत ने बताया कि सात दिवसीय कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। 19 दिसंबर को प्रात: 8.45 बजे कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा फतेहपुरिया बगीची से आरंभ होकर कथास्थल राधाकुंज गार्डन पहुंचेगी। यहां भागवतजी की स्थापना कर पवित्र पोथी पूजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। प्रसंग अनुसार विभिन्न उत्सव भी मनाए जाएंगे। भव्य कथा आयोजन को लेकर अध्यक्ष माणक डाणी, संयोजक केदार गर्ग, कांतिलाल डाणी, राधे गोयल, शकुंतला गोयल, चेतनप्रकाश जोशी, प्रभा नवाल, स्नेहलता गोयल, प्रभा शर्मा, विनोद गोयल सहित समिति सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं। कलश यात्रा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

संबंधित खबरें-
Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support