Thinker, Writer, Anchor

December 20, 2017

जीवन का कल्याण करती है भागवत | Bhagwat Katha in Beawar

श्री बालाजी एवं जानकी महिला मंडल की ओर से धार्मिक नगरी ब्यावर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा राधाकुंज गार्डन में आरंभ हुई। कथावाचक पंडित रविशंकर शास्त्री ने भागवत महात्म सुनाया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने और सुनाने से जीवन का कल्याण होता है। मनुष्य के जीवन में एक पंथ, एक ग्रंथ और एक संत का होना आवश्यक है।

कथा प्रारंभ होने से पूर्व कलश व शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ फतेहपुरिया बगीची से प्रारंभ होकर सातपुलिया, देलवाडा रोड होेते हुए कथास्थल राधाकुंज गार्डन पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में 51 महिलाओं ने कलश धारण किए। भक्त पवित्र पाेथीजी  को सिर पर धारण कर हरिनाम संकीर्तन कर रहे थे। कथास्थल पहुंचने पर पोथीजी का पूजन व कलश स्थापना की गई।

प्रथम दिवस के मुख्य यजमान दामोदर प्रसाद, कमल सर्राफ, खुशबू सिंहल, घनश्याम नवाल, प्रभा नवाल व जानकी गर्ग का दुपट्‌टा पहनाकर सम्मान किया। शोभायात्रा में माणक डाणी, केदार गर्ग, राधेलाल गोयल, कांतिलाल डाणी, सुमित सारस्वत, चेतनप्रकाश जोशी, रमेश शर्मा, शंकुतला गोयल, सुनीता यादव, कुसुम डाणी, प्रभा शर्मा, पार्वती गोयल, स्नेहलता गोयल, विजय तंवर, आशीष मित्तल, शोभा चौटिया, ओमप्रकाश रायपुरिया, विनोद गोयल, माेनिका कौशिक, ललिता शर्मा, गंगा गर्ग, हेमलता जोशी, संतोष सर्राफ सहित कई भक्त शामिल हुए। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273


Sumit Saraswat available on :
Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support