Thinker, Writer, Anchor

December 20, 2017

प्रभु की बगिया में होगी रामकथा | Ram Katha

श्री रामकथा महोत्सव समिति के तत्वावधान में धार्मिक नगरी ब्यावर स्थित प्रभु की बगिया में 23 से 31 दिसंबर तक संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें अयोध्या के संत उमाशंकर महाराज कथा का अमृतपान कराएंगे। नौ दिवसीय का आरंभ कलश व शोभायात्रा के साथ होगा। प्रथम दिन शनिवार को प्रात: 9 बजे अभिषेक नगर स्थित सांवलिया सेठ मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए कथास्थल पहुंचेगी। यहां कलश स्थापना व पोथीजी का पूजन किया जाएगा। कथा में शिव विवाह, श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीराम-सीता विवाह, वन गमन, भारत चरित्र, श्रीराम राज्याभिषेक के प्रसंग व उत्सव होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं 5 बजे तक होगी। आयोजन को लेकर अंकुर उपाध्याय, बबलू अग्रवाल, अरुण गर्ग, जीके श्रीवास्तव व अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।  -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support