Thinker, Writer, Anchor

December 23, 2017

कृष्ण ने उठाया गोवर्धन तो झूम उठी गोपियां

श्री बालाजी व जानकी महिला मंडल की ओर से ब्यावर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पंडित रविशंकर शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं आनंद देने वाली है। प्रभु कथा श्रवण करने वाला मनुष्य तनाव मुक्त हो जाता है। जो मनुष्य परमात्मा की पूजा करता है उस भक्त का प्रभु ध्यान रखते हैं। जीवन को आनंदित बनाने के लिए सत्संग करें। जितना आनंद व सुख राधाकृष्ण की सेवा में है उतना किसी और सांसारिक वस्तु में नहीं। सच्चा भक्त बनने के लिए भक्ति को पुष्ट करना होगा।
कथावाचक ने कहा कि कभी सोने की चिडिय़ा कहलाने वाले भारत में संस्कार और संस्कृति नष्ट हो रही है। भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए संस्कार और संस्कृति को कायम रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गोपियों ने संसार को परमात्मा से प्रेम करना सीखाया। सच्चा प्रेम परमात्मा से ही संभव है। वर्तमान में प्रेम की जगह आसक्ति आ गई है। प्रेम सदैव बढ़ता है जबकि आसक्ति निरंतर घटती है। परमात्मा से प्रेम आनंद व सुख देता है। मनुष्य से आसक्ति विरह और विलाप की वजह बनती है।


शनिवार को कृष्ण लीलाओं व गिरीराज धरण प्रसंग के मौके पर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। रानी शर्मा, परी शर्मा, खुशी गर्ग, परी सिंहल, देवेश यादव, केशव गोयल ने कृष्ण, राधा व गोपियों का रूप धरकर गोवर्धन लीला का सजीव मंचन किया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व यजमान ओमप्रकाश रायपुरिया, सरस्वती अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, कमलेश यादव, ललित गोयल, चित्रा गोयल, घनश्याम तंवर, कौशल्या तंवर, सावित्री कुमावत, स्नेहलता शर्मा, लीला सिंहल, रेखा जिंदल, पं.मुकुंदशरण दाधीच, मुंबई से आए सुभाष गर्ग, कीर्ति गर्ग, बिजयनगर से आए जगदीश गर्ग, इंद्रा गर्ग, अजमेर से आए नरेंद्र गोयल, रमेश अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, अमरचंद कुमावत का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

भजन सुनें : ठाकुर पधारया म्हारे आंगणा

कथा में सभापति बबीता चौहान, उपसभापति सुनील मूंदड़ा, आयुक्त दिनेश राय, मंडल प्रमुख शकुंतला गोयल, राधेलाल गोयल, माणक डाणी, केदार गर्ग, चेतन गर्ग, रमेश शर्मा, विनोद गोयल, कांतिलाल डाणी, चेतन प्रकाश जोशी, राधेश्याम डाणी, विजय तंवर, ललिता शर्मा, मोनिका कौशिक, साधना सारस्वत, सुनीता यादव, प्रभा नवाल, कुसुम डाणी, शोभा चौटिया, कविता शर्मा, सुनीता यादव, खुशबू सिंहल, रामप्रसाद मित्तल, मुकुटबिहारी गोयल, ओमप्रकाश दगदी, धर्मीचंद शर्मा, गोकुल श्याम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


रविवार को कथा में पधारेंगे जगद्गुरु
निम्बार्क पीठ के जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्यामशरणदेव श्रीजी महाराज रविवार को भागवत कथा में पधारेंगे। वे जगद्गुरु बनने के बाद ब्यावर में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में षिरकत करेंगे और अपने मुखारबिंद से भक्तों को आशीर्वचन देंगे। उनके सानिध्य में श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support