Thinker, Writer, Anchor

July 18, 2024

गोपाल का 'खजाना' देखकर लोग दंग !, विरासत का संग्रह में प्राचीन दुर्लभ वस्तुओं की अनूठी प्रदर्शनी - Unique exhibition of ancient items

✍🏻सुमित सारस्वत
राजस्थान के ब्यावर शहर में रहने वाले गोपाल सम्राट को 'विरासत का संग्रह' करने का शौक है. उन्होंने बीते कुछ साल में ऐतिहासिक और प्राचीन दुर्लभ वस्तुओं को तलाश कर एकत्रित किया है. पुरातन वस्तुओं को आदर्श विद्या मंदिर सभागार में लगाई प्रदर्शनी में आमजन देख सकते हैं. गुरुवार को उपखंड अधिकारी गौरव बुडानिया ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया. ब्यावर के पुरातत्व संग्रहकर्ता गोपाल सम्राट के संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन ऐतिहासिक दुर्लभ वस्तुओं को देखकर लोग दंग रह गए.

यह भी पढ़ें- कैमरे और तस्वीरें देखकर कही यह बात

गोपाल सम्राट ने बताया कि प्रदर्शनी में शाहजहां साम्राज्य से लेकर ईस्ट इंडिया कंपनी की ऐतिहासिक अति प्राचीन दुर्लभ वस्तुएं हैं. मेड इन इंग्लैंड और हाथों से निर्मित कई तरह की तलवार, कुल्हाड़ी, बारूददानी, भाले, पेंटिंग्स, पुराने ताले, बर्तन, लालटेन, पुराने दीपक व अन्य प्रदर्शित किए हैं. पुराने जमाने में उपयोग किए जाने वाले ग्रामोफ़ोन, रेडियो, टेलीविजन, शटर टेलीविजन, टेलीफोन, घड़ियां, दूरबीन, कैमरा, टोर्च, लैंप, खिलौने, सिलाई मशीन, साइकिल, प्रोजेक्टर, इंग्लिश टाइपराइटर के साथ ही ब्यावर, अजमेर और राजस्थान से जुड़ी कई तरह की पुरानी दुर्लभ फोटोज भी यहां देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- सैलून वाले ने किया ऐसा काम

दो दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय परिवार, व्यापार संघ और लायंस क्लब के सदस्यों ने संग्रहकर्ता गोपाल सम्राट का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया. 19 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं. सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क है. ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- अयोध्या में क्यों होती है यह पूजा ?

Sumit Saraswat available on :
Share:

July 2, 2024

हाथरस में बड़ा हादसा, 120 श्रद्धालुओं की मौत!, जानें क्या थी वजह ?

✍🏻सुमित सारस्वत

यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है. 120 से ज्यादा श्रद्धालुओं के मौत की खबर है. 150 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती करवाया है. नारायण साकार उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद अस्पताल के बाहर लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हार्टअटैक से मौत हो गई. सत्संग में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत देशभर से पहुंचे हजारों लोग शामिल थे.


यह भी पढ़ें: यूपी में किसने की यह घिनौनी हरकत?


यूपी में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद देशभर में कोहराम मचा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. भगदड़ से होने वाली मौतों से सबक लेते हुए लोगों को भीड़ में जाने से बचना चाहिए. आस्था और अंधविश्वास में फर्क समझना चाहिए.©सुमित सारस्वत



Sumit Saraswat
 
available on :
Share:

June 30, 2024

राजस्थान में 16वीं विधानसभा का सत्र 3 जुलाई से, जानें क्या हुई तैयारियां ?

राजस्थान में सोलहवीं विधानसभा का दूसरा सत्र 3 जुलाई को शुरू होगा. फोटो युक्त प्रवेश पत्र से ही विधानसभा (Rajasthan Assembly) में एंट्री होगी. अधिकारी एवं कर्मचारी भी फोटो युक्त क्यूआर कोड प्रवेश पत्र से ही विधानसभा में प्रवेश कर सकेंगे. सदन में मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित है. वाहन भी एंट्री पास होने पर ही विधानसभा परिसर में प्रवेश कर सकेंगे. अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) के निर्देश पर मीडियाकर्मी और कैमरामैन पश्चिमी द्वार के पास निर्धारित स्थान तक प्रवेश कर सकेंगे. सत्र के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं.©सुमित सारस्वत


Sumit Saraswat
 
available on :
Share:

June 25, 2024

अब थूक से मसाज की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद सैलूनकर्मी गिरफ्तार

चपातियों और फल पर थूक लगाने के मामले सामने आने के बाद अब एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस बार एक सैलूनकर्मी ने बेखौफ होकर ग्राहक का भरोसा तोड़ने वाली करतूत को अंजाम दिया है. यूपी (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सैलूनकर्मी ने अपने थूक से कस्टमर की फेस मसाज की. चेहरे पर थूक मलने का शक होने पर ग्राहक ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज चैक किया तो घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ. इसके बाद पीड़ित सुशांत ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी मोहम्मद जैद के खिलाफ केस दर्ज करवाया. सैलून का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि चंद रोज पहले ही पश्चिमी यूपी के शामली से भी ऐसी ही घिनौनी हरकत सामने आई थी. वहां मोहम्मद अमजद ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाया था. हैरान करने वाली यह हरकतें सामने आने के बाद लोग इसे जेहादी साजिश बताकर विरोध कर रहे हैं. अयोध्या के संत समाज ने नाराजगी जताते हुए गैर हिंदुओं से सामान नहीं खरीदने का धर्मादेश जारी किया है. जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मीडिया से कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत हिंदू धर्म और हिंदुओं को दूषित करने का काम कर रहे हैं. सरयू आरती अध्यक्ष शशिकांत दास ने थूक मिलाने की हरकत को बेहद घिनौनी बताया है.
©सुमित सारस्वत

Share:

June 9, 2024

PM Modi Oath Ceremony: मोदी मंत्रिमंडल में राजस्थान का दबदबा, पीएम मोदी के साथ इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

✍ सुमित सारस्वत
PM Modi Swearing-In Ceremony: रविवार की शाम राष्ट्रपति भवन में भारत की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने तीसरी बार पीएम पद के लिए शपथ ली. इनके साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. राजस्थान के अलवर से भूपेंद्र यादव, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को मंत्रिमंडल में शामिल किया है. अजमेर से भागीरथ चौधरी राज्यमंत्री के रूप में पहली बार मंत्री बने हैं. इनके साथ ही जोधपुर में जन्मे अश्विनी वैष्णव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया है. मोदी मंत्रिमंडल में इस बार राजस्थान (Rajasthan) से जुड़े 5 सांसदों के मंत्री पद की शपथ लेने से प्रदेश का दबदबा बढ़ा है.

बीकानेर (Bikaner) से अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) चौथी बार सांसद बने हैं. 70 वर्षीय मेघवाल ने कांग्रेस के गोविंदराम को 55,711 वोट से हराया है. पिछली सरकार में कानून एवं न्याय मंत्री, संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री रहे. बीजेपी में दलित समाज के प्रमुख नेता हैं.

जोधपुर (Jodhpur) से गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Shekhawat) तीसरी बार सांसद बने हैं. 56 वर्षीय शेखावत ने कांग्रेस के करण सिंह को 1,14,750 मत से हराया है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को हराने पर इन्हें मंत्री पद की सौगात मिली थी. पिछली सरकार में जल शक्ति मंत्री के रूप में बखूबी काम किया था. बीजेपी में राजपूत समाज के प्रमुख नेता हैं.

अलवर (Alwar) से सांसद भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) को संगठन में बेहतरीन काम करने पर फिर से मंत्री पद की सौगात मिली है. कई राज्यों में प्रभारी रहे 56 वर्षीय यादव ने कांग्रेस के ललित यादव को 48,282 वोट से हराया. पिछली सरकार में श्रम एवं राेजगार मंत्रालय का जिम्मा संभाला था.

अजमेर (Ajmer) से भागीरथ चौधरी (Bhagirath Choudhary) दूसरी बार सांसद बने हैं. 69 वर्षीय चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी व डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी को 3,29,991 मत से हराया. वर्तमान में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैं. किशनगढ़ से दो बार विधायक भी रहे हैं. अब इन्हें पहली बार बतौर राज्यमंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है. राजस्थान में जाट समाज के प्रमुख नेता हैं.

अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) का जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था. उनकी शिक्षा भी जोधपुर से ही हुई. आईएएस रहे वैष्णव अभी उड़ीसा (Odisha) से सांसद हैं. पिछली सरकार में वैष्णव ने रेल मंत्री के रूप में रेल मंत्रालय का काम संभाला था. उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली. एक बेहतरीन मंत्री के रूप में लोगों ने उनके काम को बखूबी सराहा था. यही वजह रही कि उन्हें फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है.
©सुमित सारस्वत


Sumit Saraswat available on :
Share:

May 29, 2024

बीकानेर में छाई ब्यावर में पढ़ी बेटी, अंजलि दसवीं बोर्ड में जिला टॉपर - Anjali Thanvi Topper


✍ सुमित सारस्वत
ब्यावर में पढ़ी एक बेटी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बीकानेर जिला टॉप किया है. सोफिया स्कूल की स्टूडेंट अंजलि थानवी ने 98.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर ब्यावर और बीकानेर का गौरव बढ़ाया है. मैथ्स और साइंस में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ 600 में से 590 अंक हासिल किए हैं. उनके यह अंक ब्यावर जिला टॉपर से ज्यादा हैं. अंजलि की माता डॉ. श्रेया व्यास थानवी ब्यावर की सेंट्रल एकेडमी स्कूल में प्रिंसीपल और पिता सतीश थानवी एक निजी कंपनी में अधिकारी रहे हैं.

यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ी पेरेंट्स की चिंता ?

बीकानेर की माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में प्रिंसीपल डॉ. श्रेया ने बताया कि अंजलि ने एलकेजी से दसवीं की पढ़ाई ब्यावर की सेंटपॉल स्कूल में की. कुछ समय पूर्व ही वे बीकानेर शिफ्ट हुए हैं. अगर अंजलि ब्यावर में ही रहतीं तो ब्यावर जिला टॉपर कहलाती. उनकी भावनाएं आज भी ब्यावर से जुड़ीं हैं.

यह भी पढ़ें- नुपूर की कहानी सुनकर क्यों रोए बिग बी

डॉ. श्रेया के मुताबिक, अंजलि अब तक हर कक्षा में पहले या दूसरे स्थान पर रही हैं. सीबीएसई दसवीं बोर्ड में सक्सेस के लिए टॉरगेट बनाकर रोजाना कई घंटे स्टडी की. स्टडी के साथ डांस और बैडमिंटन में इंटरेस्ट रखने वाली अंजलि अब आईआईटी में एडमिशन लेंगी.
©सुमित सारस्वत, मो.9462737273


Sumit Saraswat available on :
Share:

April 18, 2024

India set to celebrate world’s biggest festival of democracy: voting for General Elections 2024 begins on April 19

102 Lok Sabha seats, 16.63 crore voters, 1.87 lakh polling stations, 18 lakh personnel in phase 1

The Election Commission of India has made all preparations to welcome voters to the biggest festival of democracy that any nation has witnessed, the elections to the 18th Lok Sabha and Legislative Assemblies in four states that starts off tomorrow (April 19) with Phase 1. On this occasion, the Commission also reiterates its uncompromising commitment to deliver a free, fair, peaceful, accessible, participative and inducement free poll. The Commission and its teams across States and Union Territories, in the last two years have put in necessary hard work and meticulous interventions to give India's electors the best possible experience.

The polling has come after numerous consultations, reviews, field visits, extensive training of officials and building of new and time appropriate operating procedures. It has also involved collaboration with a large spectrum of agencies, organisations countrywide. The Commission comprising CEC Rajiv Kumar and ECs Gyanesh Kumar and Sukhbir Singh Sandhu gave final touches to poll preparations today at 12 noon for a smooth run of phase 1 of General Elections 2024. Remaining 6 phases of polls will continue till 1st of June with around 97 crore voters lined up to vote. Counting of votes scheduled on 4th June.

The Commission considers that it is the time now for voters to act. It has with all sincerity appealed to voters to step out of their homes, go to the polling station and vote with responsibility and pride. In a nationally televised message, CEC Rajiv Kumar appealed to all voters to vote without fail.

Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support