Thinker, Writer, Anchor

October 17, 2017

धनतेरस पर राजे सरकार की बड़ी सौगात, सातवां वेतन आयोग लागू

राजस्थान में धनतेरस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने देर शाम इसकी घोषणा करते हुए 12 लाख से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनर्स को दीपावली का तोहफा देते हुए सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की है। कर्मचारियों को अक्टूबर माह से सातवें वेतन आयोग के अनुरूप बढ़ा हुए वेतन मिलेगा।
घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अलाउंसेज, विसंगति, एरियर एवं स्टेप-अप के प्रकरणों के परीक्षण के लिए सावंत समिति को अधिकृत किया गया है। राज्य सरकार कर्मचारियों को सुशासन की बैकबोन मानती है और उनके हितों व कल्याण के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। सरकार से तोहफा पाकर प्रदेशभर के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। -सुमित सारस्वत, मो.9462737273


Share:

October 16, 2017

मुख्यमंत्री के हाथों भोजन पाकर मुस्कुराई महिलाएं, मंत्रियों-विधायकों ने ढीली की जेब


राज्य के सभी 191 नगरीय क्षेत्रों के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना का शुभारम्भ, 51 स्मार्ट अन्नपूर्णा वैन को हरी झण्डी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गरीबों और जरूरतमंदों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने वाली अन्नपूर्णा रसोई योजना का प्रदेश के सभी 191 नगरीय क्षेत्रों में विस्तार किया है। उन्होंने सोमवार को अजमेर के विजयलक्ष्मी पार्क से 51 स्मार्ट मोबाइल वैनों को हरी झंडी दिखाकर योजना के दूसरे चरण का शुभारम्भ किया। अब प्रदेश के 191 स्थानीय निकायों में 500 स्मार्ट मोबाइल वैनों के माध्यम से मात्र 5 रुपए में नाश्ता तथा मात्र 8 रुपए प्रति थाली की दर से दोपहर व रात्रि का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। राजे ने स्मार्ट रसोई वैनों को रवाना करने से पहले 6 स्थानीय महिलाओं के साथ आत्मीयता से भोजन किया। मुख्यमंत्री के हाथों भोजन पाकर महिलाएं मुस्कुरा उठी।
श्रीमती राजे ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 15 दिसम्बर, 2016 को 12 शहरों से शुरू हुई इस योजना में अब तक साधारण रसोई वैन के माध्यम से नाश्ता एवं भोजन वितरित किया जा रहा था। अब इस योजना में स्मार्ट रसोई वैन से भोजन वितरित होगा। 13 दिसम्बर तक सभी शहरों में मोबाइल वैन से भोजन वितरण चालू हो जाएगा। मजदूरों, रिक्शा एवं ऑटो चालकों, छात्रों आदि जरूरतमंदों को पौष्टिक एवं सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की इस अनूठी योजना को हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्य भी लागू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सरकार ने जनता को समर्पित किया किशनगढ़ एयरपोर्ट

भोजन वितरण से लेकर फीडबैक तक ऑनलाइन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई योजना के लिये 175 केन्द्रों पर स्मार्ट किचन स्थापित की जा रही हैं। इस भोजन व्यवस्था में अधिकतर काम मशीनों के सहयोग से किया जाता है, जिससे भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है। उन्होंने बताया कि अब भोजन बनाने से लेकर वितरित करने की जानकारी और लाभार्थी के फीडबैक तक सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इस मोबाइल वैन से भोजन करने वाले व्यक्ति किसी भी समय वैन पर मौजूद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये खाने की क़्वालिटी, वजन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक सीधे दे सकेंगे। मोबाइल वैन को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे उसकी रीयल टाइम लोकेशन पता चल सके। 
भामाशाहों से सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना के लिये 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उन्होंने संस्थाओं, दानदाताओं और आमजन से इस योजना के संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी भामाशाह अन्नपूर्णा रसोई में सहयोग देकर श्रमिकों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, असहाय तथा गरीबों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराकर पुण्य कमा सकता है। डोनेशन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। भोजन पर होने वाले खर्च की पूरी जानकारी मोबाइल वैन तथा स्थानीय निकाय के कार्यालय में उपलब्ध है। कोई भी भामाशाह अपने और सगे-संबंधियों के जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिवस, वर्षगांठ आदि के मौके पर एक दिन, दो सप्ताह, एक महीना, 6 महीना जैसे किसी भी समयावधि के लिए श्रद्धानुसार सहयोग दे सकता है।
मंत्रियों-विधायकों ने की सहयोग की घोषणा
मुख्यमंत्री की अपील पर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, संसदीय सचिव सुरेश रावत, शत्रुघ्न गौतम, विधायक भागीरथ चौधरी, शंकरसिंह रावत ने मंच से ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में एक वर्ष तक अन्नपूर्णा रसोई वैनों के जरिए भोजन वितरण के लिए सहयोग राशि देने की घोषणा की। अजमेर के मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने स्थानीय अस्पताल में मोबाइल भोजन वैन के लिए एक वर्ष और अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव
शंकर हेड़ा ने 6 माह के लिए सहयोग राशि देने की घोषणा की। वैश्य समाज, अन्य संस्थाओं और भामाशाहों ने भी सहयोग की पेशकश की।

यह भी पढ़ें : विश्व की पहली प्रोसेस्ड ऑलिव टी राजस्थान में तैयार

प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं आशा करती हूं कि सभी के घर में लक्ष्मीजी खुशियां लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि अजमेर शहर में 15 हजार अतिरिक्त एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे दीपावली के समय पूरा शहर रोशनी से जगमग हो सकेगा। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव मंजीत सिंह, निदेशक स्वायत्त शासन पवन अरोड़ा, कलेक्टर गौरव गोयल, आईजी मालिनी अग्रवाल, एसपी राजेंद्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे। -सुमित सारस्वत, मो.9462737273

यह भी पढ़ें : आस्थावान सीएम ने मत्था टेककर कहा, भर दे झोली मेरी

Share:

October 11, 2017

सरकार ने जनता को समर्पित किया किशनगढ़ एयरपोर्ट, कांग्रेस पर साधा निशाना

एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी के रूप में पहचान रखने वाला किशनगढ़ अब हवाई मार्ग से जुड़ गया है। बुधवार को केंद्रीय नागरिक व उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किशनगढ़ हवाई अड्डे का लोकार्पण कर श्रीगणेश किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किशनगढ़ में आधुनिक एयरपोर्ट बना है। चुनाव में हमारा नारा था- ‘सबका साथ, सबका विकास’ और आज हम उसी नारे को साकार करते हुए ‘सबका साथ, सबका निरंतर विकास’ कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने राजस्थान में चार एयरपोर्ट दिए हैं। सिन्हा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पायलट हवा में बातें करते हैं। हम धरातल पर काम करने वाले पायलट हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई सालों से किशनगढ़ में एयरपोर्ट का सपना दिखाया जा रहा था। आज वो सपना पूरा हो गया है। अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह व विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर आने वाले पर्यटकों को इस हवाई सुविधा का लाभ मिलेगा। राजे ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह, राहुल गांधी ने सिर्फ पत्थर लगाने का काम किया है। 70 साल से जनता को गुमराह किया जा रहा है। बाड़मेर में रिफाइनरी भाजपा की योजना थी, जिसे कांग्रेस ने सोनिया गांधी को बुलाकर अपने नाम कर लिया। भाजपा जनता के लिए एक परिवार की तरह है। इस पार्टी ने 36 कौम को प्यार दिया और सभी ने हमारा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ में एक प्लेन आ गया है तो जगह-जगह से जुड़ने का काम भी जल्द ही हो जाएगा। आने वाले दिनों में राजस्थान को हवाई मार्ग से आगरा व वाराणसी से जोड़ने का प्लान है। अगर ऐसा हुआ तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश का व्यापार बढ़ेगा। सीएम ने एयरपोर्ट निर्माण में सहयोग के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक यह एयरपोर्ट 145 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह 745 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। यहां 2 किलोमीटर लंबा रनवे बनाया गया है। फिलहाल यहां एक ही विमान सेवा संचालित की जाएगी। यह विमान किशनगढ़ से वाया जयपुर होते हुए दिल्ली जाएगा और वहां से इसी रूट पर पुनः आएगा। किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी ने सरकार व सभी आगंतुकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव अशोक जैन, किशनगढ़ एयरपोर्ट निदेशक अशोक कपूर, प्रोजेक्ट मैनेजर ए.जी.मीणा, मंत्री वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, संसदीय सचिव सुरेश रावत, विधायक शंकर सिंह रावत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, जिला कलेक्टर गौरव गोयल, आईजी मालिनी अग्रवाल, एसपी राजेंद्र चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व हजारों लोग शामिल हुए। -सुमित सारस्वत, मो.9462737273
Share:

October 6, 2017

राधागोपाल संग भक्तों ने किया महारास, हर्षोल्लास से मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव

16 कलाओं से सुसज्जित चंद्र, चहुंओर धवल रोशनी, श्वेत पोशाक में सजे राधागोपाल और भजनों पर महारास करते भक्त। अलौकिक आनंद से भरा यह मनभावन नजारा दिखा राजस्थान के धार्मिक नगर ब्यावर के गोपालजी मोहल्ला स्थित श्री राधा गोपाल मंदिर में। मौका था श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव का।
कार्यक्रम की शुरुआत गायक विजय मंडोरा व निशांत मंगल ने गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद गायक गोपाल वर्मा ने सुमधुर वाणी में भावपूर्ण भजनों से भक्ति की शीतलता बिखेरी। लाड़ली अदभुत नजारा तेरे बरसाने में है.., राधा बरसाने वाली तेरो पुजारी है गिरधारी.., हारे का तू है सहारा सांवरे..,  तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे.., कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे.. जैसी भक्तिमय प्रस्तुति दी। रास पूर्णिमा के अवसर पर शरद निशा में भक्तों ने महारास किया। रात 12 बजे पं.सुधीर शर्मा ने युगल सरकार की महाआरती की। ठाकुरजी को भोग लगाकर खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक कीजिए

कार्यक्रम में अमित बंसल, सुमित सारस्वत, मोनू अरोड़ा, सत्यनारायण अग्रवाल, दिलीप खत्री, अंजू गर्ग, उर्मिला भाटी, मनीषा गर्ग, ज्योति अग्रवाल, हेमंत शर्मा, मयंक सिंहल, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, मनोज अग्रवाल, संस्कार मंगल, राजेंद्र मंगल, सुनील मित्तल, गिरधारी अग्रवाल, अरविंद बंसल, राहुल अग्रवाल, ख्याति गर्ग, शुभांगी गर्ग सहित कई भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। राधा गोपाल प्रभु ने सफेद पुष्पों से बने फूल बंगले में अलौकिक दर्शन दिए। खास बात यह रही कि शरद चंद्र किरणें सीधी भगवान पर आ रही थी। यह दुर्लभ दर्शन करने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे। -सुमित सारस्वत SP, मो-09462737273

गायक गोपाल वर्मा का भजन सुनने के लिए यहां क्लिक करें
Share:

October 2, 2017

ग्यारस की रात श्याम भक्तों ने भोर तक पिया भक्ति रस

राजस्थान के ब्यावर में आश्विन मास की पापांकुशा एकादशी के मौके पर अग्रसेन बाजार में विशाल श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें श्री श्यामाश्याम वंदना परिवार की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। श्याम भक्तों ने भोर तक भक्ति रस का आनंद लिया।
गायक गोपाल वर्मा ने गजानंद कृपा करियो जी.. भजन से भक्ति प्रवाह की शुरुआत की। इसके बाद श्याम तुम हारे के सहारे.., लागे तू बनड़ा सा दिलदार सांवरे.., सांवरिया क्यों हमें सताकर मुस्कुराते हो.., उड़ा दी नींद रातों की हमारा दिल चुराकर के.., कलयुग में बाबा का घर घर बजे डंका.., रींगस ना जाऊं तो जी घबराता है.. जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद गायक गोपाल वर्मा व भागचंद चौहान की संगीतमय जुगलबंदी पर भक्त झूमने लगे। विजय मंडोरा, हेमंत शर्मा, सुमित सारस्वत ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र मंगल, निशांत मंगल, निर्मल बंसल, मुकेश गर्ग, अजय मोदी ने कलाकारों का स्वागत किया। गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, मयंक सिंहल ने बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया। भोर होने तक चले कार्यक्रम में लक्ष्मीचंद भंसाली, दिलीप खत्री, अमित बंसल, अर्पिता मंगल, सुरभि गोयल, संतोष अग्रवाल, माधुरी गर्ग, यादवेंद्र गौड़, अनिरुद्ध शर्मा, मुकेश अरड़का, रोशन अग्रवाल, अशोक गोयल, घनश्याम गर्ग, मुकेश गुप्ता, तिलक बाबेल, बबलू अग्रवाल, अंकुर मित्तल, मनोज अग्रवाल, सतीश गर्ग, राकेश भंडारी, शुभम अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, प्रेम जिंदल, श्याम लोहिया, अर्पित भंसाली, हिमांशु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राहुल दगदी, मयंक, ट्विंकल सहित जयपुर, अजमेर, केकड़ी, नसीराबाद से आए श्याम भक्तों ने भाग लिया।
भजन प्रस्तुति देते गायक गोपाल वर्मा व भागचंद चौहान। 
श्याम भजन संध्या में भजनों का आनंद लेते श्रोता। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Share:

October 1, 2017

मोहर्रम जुलूस में लहराया तिरंगा, सतरंगी ताजियों का रुहानी मिलन

हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में हुई शहादत की याद में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान सतरंगी ताजियों का रुहानी मिलान हुआ। मुस्लिम समुदाय के सैंकड़ों लोग इस मिलन को देखने के लिए पहुंचे। माहौल हुसैन के नारों से गुंजायमान हो गया। जुलूस में समुदाय के झंडों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लहराया। मातमी माहौल में युवाओं ने ढोल, ताशों की धुनों पर करतब दिखाए। सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाले जुलूस में सांप्रदायिक सदभाव भी देखने को मिला। लोगों ने ताजियों पर सेहरा चढ़ाकर सजदा किया और दुआ मांगी। कर्बला में ताजिए सैराब किए गए।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Muharram is the first month of the Islamic calendar. Some Muslims fast during daylight hours on the ninth and 10th or 10th and 11th days of the month. They may also attend special prayer meetings in mosques or private homes. Not all Muslim groups observe this occasion in the same manner. Some Muslims regard Muharram as the month of mourning, commemorating the Battle of Karbala. Muharram is primarily an Islamic holiday but people of other religions may also take part in or observe the Muharram activities in India.

Share:

राम रहीम के नाम पे दंगा..

राम रहीम, गीता कुरान जैसे विषयों पर झगड़ा करने वालों को जवाब देती कवयित्री वीणा सागर की बेहतरीन कविता। सागर ने सुंदर भाव के साथ समझाया कि इंसान के मजहब बांट लेने से गीता और कुरान भी रो रही है। कवि ने अमन की आड़ में जुबां से आग उगलने वालों पर भी जमकर कटाक्ष किया। ब्यावर के कवि सम्मेलन में सुनाई गई सांप्रदायिकता पर आधारित इस ओजस्वी कविता को अवश्य सुनें। लाइक और शेयर करें। ऐसे और वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब कीजिए।
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

कविता सुनने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support