Thinker, Writer, Anchor

August 22, 2024

इंजीनियर की जॉब छोड़कर अपनाया संयम, अब हर्षा और ज्योति सफेद कपड़े पहनकर बनेंगी साध्वी

ब्यावर की इंजीनियर हर्षा कोठारी ने सांसारिक जीवन त्यागने का मन बनाया है. अब वे संयम पथ पर बढ़ी है. ब्यावर में मेवाडी गेट निवासी अशोक कोठारी व उषा कोठारी की 28 वर्षीय बेटी हर्षा ने जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने के लिए भीलवाड़ा में आयाेजित शिखर महोत्सव में जैन आचार्य रामलाल म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि म.सा. के चरणों में आज्ञा पत्र समर्पित किया.

यह भी पढ़ें- केरल में क्यों हो रही RSS की बैठक?

गुरुवार को गुरुवृंद ने उनका भाव स्वीकार करते हुए दीक्षा घोषणा की. साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर के प्रवक्ता नोरतमल बाबेल ने बताया कि मुमुक्षु हर्षा कोठारी की दीक्षा आगामी 3 दिसंबर को होगी. दीक्षा का समाचार मिलते ही साधुमार्गी जैन संघ व सकल जैन समाज में हर्ष छा गया. समता भवन में श्रावक-श्राविकाओं ने हर्ष का जयघोष किया.

यह भी पढ़ें- पहाड़ों में पुत्र को तलाश रहे पिता


जैन आचार्य ने ब्यावर की हर्षा के साथ ही निम्बाहेड़ा निवासी मुमुक्षु ज्योति कांठेड़ को भी दीक्षा प्रदान करने की सहमति प्रदान की है. राजमल कांठेड़ व टीना कांठेड़ की 26 वर्षीय बेटी ज्योति ने भी साधु जीवन अपनाने का फैसला करते हुए दीक्षा की आज्ञा मांगी थी. इनकी दीक्षा 7 फरवरी 2025 को होगी. ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- सोशियल मीडिया पर लड़ रहे सियासी युद्ध

Sumit Saraswat available on :

Share:

August 21, 2024

केरल में क्यों होगी RSS की अखिल भारतीय बैठक, जानिए किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे भागवत - Annual meeting of RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस साल 31 अगस्त से 2 सितंबर तक केरल के पालक्काड में आयोजित होगी. तीन दिवसीय बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat), सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) सहित संघ के सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. संघ की इस बैठक को लेकर देशभर में खासी चर्चा है.

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर (Sunil Ambekar) ने बताया कि बैठक में विविध संगठन के कार्यकर्ता अपने कार्य की जानकारी तथा अनुभवों का निवेदन तथा आदान-प्रदान करेंगे. राष्ट्रीय हित के विभिन्न विषयों के संदर्भ में वर्तमान परिदृश्य, हाल में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा सामाजिक परिवर्तन के अन्यान्य आयामों पर योजनाओं के संदर्भ में चर्चा करेंगे. सभी संगठन विविध विषयों पर परस्पर सहयोग तथा समन्वय को और अधिक बढ़ाने हेतु आवश्यक उपायों पर भी चर्चा करेंगे.

बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन पर भी मंथन
सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बाद हो रही है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के आम चुनाव में कमजोर प्रदर्शन पर भी मंथन किया जाएगा. बीजेपी अध्यक्ष बदलने पर भी विचार कर सकते हैं. बैठक के ठीक बाद होने वाले जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव की रणनीति भी बन सकती है.

बैठक में यह संगठन होंगे शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के साथ इस बैठक में राष्ट्र सेविका समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद (VHP), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), विद्या भारती, भारतीय जनता पार्टी (BJP), भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ (BMS) सहित 32 संघ प्रेरित विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे.

पिछले साल पुणे में हुई थी बैठक
आरएसएस (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक सामान्यतः वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है. गत वर्ष यह बैठक सितंबर 2023 में पुणे में संपन्न हुई थी. इस बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठनों में कार्यरत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होते हैं. यह सभी संगठन सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के सकारात्मक कार्यों में लोकतांत्रिक पद्धति से सामाजिक परिवर्तन के कार्य में सक्रिय रहते हैं.
©सुमित सारस्वत
Share:

August 3, 2024

पहाड़ों में पुत्र को तलाश रहे पिता, सरकारों से नहीं मिल रही सहायता, घनेंद्र लौटे लेकिन रूपिन तीन दिन से लापता

✍🏻सुमित सारस्वत
उत्तराखंड में केदारनाथ के भीमबली इलाके में गुरुवार दोपहर हुए बादल फटने (Cloud Burst) की विनाशकारी आपदा के बाद राजस्थान (Rajasthan) का एक युवक लापता है. दो दिन तक बेटे की खबर नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई. पिता खुद उत्तराखंड पहुंचकर पहाड़ों में अपने पुत्र की तलाश कर रहे हैं. केदारनाथ इलाके के अस्पतालों में जाकर भी तलाश किया लेकिन बेटा कहीं नजर नहीं आया. ब्यावर के इस पीड़ित परिवार को उत्तराखंड (Uttrakhand) और राजस्थान सरकार से भी कोई सहायता नहीं मिल रही है.

यह भी पढ़ें- जानें कैसे हैं केदारनाथ के हालात?

आईआईटी डिग्री मिलने पर गए थे केदारनाथ
राजस्थान के ब्यावर (Beawar) में रहने वाले 24 वर्षीय रूपिन सामरिया को आईआईटी की डिग्री मिलने पर वह अपने दोस्त 25 वर्षीय घनेन्द्र सिंह के साथ केदारनाथ दर्शन करने गए थे. गुरुवार को गौरीकुंड क्षेत्र में बैठे थे. तभी पानी का तेज बहाव आया और दोनों बह गए. दो दिन बाद घनेन्द्र सुरक्षित घर लौट आए हैं लेकिन रूपिन का अब तक पता नहीं लगा है. उनके पिता अमरचंद सामरिया ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर आपदा कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. सामरिया अपने बेटे को केदारनाथ इलाके के अस्पतालों में भी तलाश रहे हैं. इधर, रूपिन के लापता होने से ब्यावर में परिवार बेहाल है. बड़े भाई ने ब्यावर जिला प्रशासन और राजस्थान सरकार से रूपिन की तलाश में मदद करने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें- बारिश में कहां हुई कपल से छेड़छाड़?

एक साल बाद भी नहीं मिले तीन युवक
गत वर्ष 8 जुलाई 2023 को ब्यावर के सात युवक हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन कुल्लू मनाली घूमने गए थे. वहां भारी बारिश से हुई तबाही में सभी युवक लापता हो गए थे. पांच दिन बाद चार युवकों के शव मिले थे. तीन युवक आज तक लापता हैं. हिमाचल जाकर तलाश करने पर भी परिवार को बेटों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. किसी चमत्कार की आस में परिवार आज भी बच्चों के वापस लौटने की आस लगाए हैं. ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें-
केदारनाथ में कहां फंसे राजस्थानी?

Sumit Saraswat available on :

Share:

बारिश में कपल से की छेड़छाड़, योगी ने मनचलों और पुलिस के खिलाफ लिया यह एक्शन

✍🏻सुमित सारस्वत
यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच गुजर रहे युवक-युवती को घेरकर उनसे बदसलूकी की शर्मनाक घटना के बाद देशभर में योगी सरकार (CM Yogi) को टारगेट किया गया. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सख्ती दिखाते हुए बदमाशों को स्पष्ट संकेत दिया कि यूपी में किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं है. वारदात में लिप्त हुड़दंगियों की पहचान कर पवन यादव, मोहम्मद अरबाज, अमन गुप्ता, विकास भंडारी समेत 16 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया. पुलिस की लापरवाही मानते हुए अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें- जानें कैसे हैं केदारनाथ के हालात?

योगी बोले- 'महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा'
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा में गुरुवार (1 अगस्त) को गोमती नगर उत्पीड़न मामला चर्चा में रहा. यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि 'उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. हमने गोमती नगर की घटना का संज्ञान लिया है. अपराधियों की सूची में पवन यादव और मोहम्मद अरबाज शामिल हैं. महिला सुरक्षा हमारे लिए एक बड़ा मुद्दा है और हमने हर बहन और बेटी को आश्वासन दिया है कि हम इसे गंभीरता से लेंगे.'

यह भी पढ़ें- केदारनाथ में फंसे राजस्थान के युवक

सरकार का पुलिस के खिलाफ भी एक्शन
राजधानी में हुई घटना को बड़ी लापरवाही मानते हुए योगी सरकार ने पुलिस (Police) के खिलाफ भी बड़ा एक्शन लिया. गोमती नगर इंस्पेक्टर और तीन चौकी इंचार्ज, दो दीवान, आठ सिपाही समेत चौकी पर मौजूद पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया. डिप्टी एसपी, एडिशनल एसपी, डीसीपी, एसीपी को हटाया.

यह भी पढ़ें- हाथरस में क्यों हुआ हादसा?

वीडियो वायरल होने से गर्माया माहौल
जानकारी के अनुसार, लखनऊ (Lucknow) में ताज होटल के सामने रोड पर भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया था. जलभराव में कुछ लोग मौज-मस्ती कर रहे थे. कुछ हुड़दंगियों ने वहां से गुजर रहे बाइक और स्कूटी पर पानी फेंका. बाइक से गुजर रहे एक युवक और एक महिला के साथ बदतमीजी की. शरारती तत्वों ने बाइक सवार युवक और महिला पर पानी की बौछार की और बाइक को पीछे से पकड़कर खींचने लगे, जिससे पीछे बैठी महिला गिर गई. इस घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर विरोध करते हुए प्रतिक्रियायां दी.

यह भी पढ़ें- क्या है गोपाल का अनोखा खजाना?

'बहन बेटियों की इज्जत बचाओ..'
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'यह तो लखनऊ की तहजीब नहीं है. एक महिला के साथ ऐसा हुड़दंग लखनऊ ने पहले कभी नहीं देखा.. शासन का कोई इकबाल है भी या नहीं.' सपा नेता आई.पी. सिंह ने घटना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'लखनऊ की यह तस्वीर दिल को झकझोर देती है और कितनी पीड़ा देने वाली है. अपनी पत्नी को छेड़खानी से बचाने के लिए एक पति हाथ जोड़ कर हुड़दंगियों से विनती कर रहा है. योगी आदित्यनाथ सरकार की असल तस्वीर ये है. उत्तर प्रदेश की जनता सब देख रही है. यूपी में बहन बेटियों की इज्जत बचाओ.'
©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- यूपी में किसने की यह घिनौनी हरकत?
 

Sumit Saraswat available on :

Share:

August 1, 2024

Kedarnath Cloud Burst: गौरीकुंड में फंसे राजस्थान के दो युवक, आईआईटी की डिग्री मिलने पर गए थे केदारनाथ

✍🏻 सुमित सारस्वत
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच केदारनाथ (Kedarnath) पैदल मार्ग पर भीम बली इलाके में बादल फटने की घटना के बाद दहशत का माहौल है. रास्ते में पुल ढहने और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही बंद हो गई है. सावन (Sawan) में भगवान शिव (Lord Shiva) का दर्शन करने के लिए देशभर से पहुंचे कई भक्त फंस गए हैं. इनमें राजस्थान (Rajasthan) के दो युवक भी शामिल हैं. बेटों से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार को चिंता सता रही है.

यह भी पढ़ें- जानें कैसे हैं केदारनाथ के हालात?

आखिरी बार गौरीकुंड में हुई थी बात
ब्यावर (Beawar) में रहने वाले 24 वर्षीय रुपिन सामरिया को आईआईटी की डिग्री मिलने पर वह अपने दोस्त 25 वर्षीय घनेन्द्र सिंह के साथ केदारनाथ दर्शन करने गए थे. लेकिन वहां बादल फटने के बाद भारी बारिश के बीच फंस गए हैं. रुपिन के पिता अमरचंद सामरिया ने बताया कि बुधवार को बेटे से बात हुई थी तब उसने बताया कि बारिश के कारण बुरा हाल है. उसके बाद से रुपिन का मोबाइल बंद है. गुरुवार सुबह घनेंद्र ने किसी स्थानीय व्यक्ति के फोन से अपने पिता से बात की थी. उस वक्त गौरीकुंड में फंसे थे. इसके बाद से दोनों की कोई खबर नहीं है. संपर्क नहीं होने के कारण परिवार को बेटों की चिंता सताने लगी है.

यह भी पढ़ें- हाथरस में क्यों हुआ हादसा?

सुरक्षा के लिए सरकार ने रोकी यात्रा
उत्तराखंड (Uttrakhand) में लगातार हो रही बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी है. सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है. पहाड़ों में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि लोग एक दूसरे के संपर्क में रहें. किसी भी तरह की सूचना के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर
सकें. ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- क्या है गोपाल का अनोखा खजाना?

Sumit Saraswat available on :
Share:

July 31, 2024

केदारनाथ में बादल फटने से तबाही, मंदाकिनी हुई रौद्र, जानें वहां कैसे हैं हालात? - Cloud Burst in Kedarnath

✍🏻 सुमित सारस्वत

उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही मची है. मंदाकिनी ने रौद्र रूप दिखाया है. जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश से भीमबली में दो पुल ढहकर बह गए हैं. हालात खराब होने के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड इलाके को पूरी तरह खाली करवाया है. होटल, धर्मशालाओं और बाजार से लोगों को बाहर निकाला है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ (Kedarnath) क्षेत्र में फंसे हैं. 200 से ज्यादा श्रद्धालु लापता हैं. कई लोगों के मौत की खबर मिली है. मौके पर बचाव टीमें राहत कार्य में जुटी है.


यह भी पढ़ें- क्या है गोपाल का अनोखा खजाना?


हरिद्वार (Haridwar) में भी भारी बारिश से हालात खराब है. एक मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. पानी के तेज बहाव में कावड़ियों का एक ट्रक बह गया. कुछ दिन पहले यहां कई कारें बह गई थी. बारिश और बाढ़ के डराने वाले मंजर के बाद दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड (Uttrakhand) सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. ©सुमित सारस्वत


यह भी पढ़ें- कैमरे और तस्वीरें देखकर कही यह बात


Sumit Saraswat available on :
Share:

July 23, 2024

राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद एकजुट होकर दे रहे धरना, जानें क्या है मांग ?

 ✍🏻सुमित सारस्वत
'रिंद जो ज़र्फ़ उठा लें वही साग़र बन जाए, जिस जगह बैठ के पी लें वही मय-ख़ाना बन जाए' शायर असग़र गोंडवी का यह शेर ब्यावर शहर की हकीकत बयां कर रहा है. सरकार की सरपरस्ती में यहां कदम-कदम पर मयखाने खुले हैं. आलम ऐसा है कि शराबी सरेआम जाम छलका रहे हैं. आबादी क्षेत्र में खुला ऐसा ही एक मयखाना आज जनता और जनप्रतिनिधियों के निशाने पर है.

यह भी पढ़ें-
क्या है गोपाल का अनोखा खजाना?

अजमेर रोड स्थित मोतीपुरा क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर खुले मयखाने का लोग विरोध कर रहे हैं. आरोप है कि आबकारी विभाग ने नियमों की अनदेखी कर शराब ठेके का लाइसेंस जारी किया है. भाजपा और कांग्रेस के पार्षद और पार्टी पदाधिकारी भी जनता के साथ विरोध प्रदर्शन में आवाज बुलंद कर रहे हैं. सोमवार को जिला कलक्टर से मुलाकात कर शराब की दुकान बंद करने की मांग करने के बाद मंगलवार को जब दुकान खुली तो लोग नारेबाजी करते हुए दुकान के बाहर धरना देकर बैठ गए. 'दारू का ठेका बंद हो, बंद हो' नारे लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने दो टूक चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में यहां शराब ठेका संचालित नहीं होने देंगे.

यह भी पढ़ें- सैलून वाले ने किया गंदा काम

जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग ने अजमेर रोड क्षेत्र में जगह-जगह शराब ठेकों के लाइसेंस जारी किए हैं. इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं. प्रदर्शन में पार्षद मुन्नी गहलोत, सुनीता भाटी, हरीश सांखला, भूपेंद्रजीत भोजक, भाजपा नेता नरेंद्र चौहान, बबीता चौहान, शंकर यादव, कांग्रेस नेता शंभू यादव, राम यादव, शैलेंद्र सांखला, मुकेश पालड़िया समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे. गौरतलब है कि कुछ साल पहले सेंदड़ा रोड पर आबादी क्षेत्र में खुली शराब की दुकान का क्षेत्रवासियों ने इसी तरह विरोध किया था. कई दिनों तक धरना प्रदर्शन के बाद जनता की जीत हुई. ©सुमित सारस्वत


यह भी पढ़ें- कैमरे और तस्वीरें देखकर कही यह बात

Sumit Saraswat available on :
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support