Thinker, Writer, Anchor

February 26, 2018

श्याम के स्वागत में बिछाए पलक-पावड़े | Khatu Shyam Procession

  • एकादशी पर भक्तों के द्वार पहुंचे भगवान
  • श्याम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

खाटू की तरह ब्यावर में भी कलयुग अवतारी बाबा श्याम का लक्खी मेला सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान निज धाम से प्रस्थान कर नगर भ्रमण करते हुए भक्तों के द्वार पहुंचे। एकादशी पर दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने उत्साह से भाग लेकर पूजा-अर्चना की।



महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में आयोजित रंगीला फागण महोत्सव के तहत विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह अखण्ड ज्योत प्रज्जवलन व निशान पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में आगे सुमधुर बैंड, 21 ध्वज निशान, 171 कलश, बाबा का रथ, भजन मंडली सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु भजन गाते चल रहे थे।
यह यात्रा फतेहपुरिया चौपड़ स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर महादेवजी की छत्री, भारत माता सर्किल, पाली बाजार, सरावगी मोहल्ला, भगत चौराहा, अजमेरी गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भक्तों ने श्याम प्रभु का पूजन व आरती की। भक्तों ने अखण्ड ज्योत के दर्शन कर मनोकामना की। खाटू नरेश व लखदातार के जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया।
शोभायात्रा में मंदिर प्रमुख हेमेंद्र कौशिक, सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, श्याम सिंहल, चेतन प्रकाश जोशी, राधेश्याम प्रजापति, अशोक गोयल, सुनील सिंहल, निशांत मंगल, मयंक सिंहल, कौशल्या कौशिक, मोनिका कौशिक, हेमलता जोशी, साधना सारस्वत, इंद्रा नवाल, शकुंतला गर्ग, निशा गर्ग, सुनीता कौशिक, प्रमिला शर्मा, संगीता द्विवेदी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, धर्मवती लाटा, आनंदी सोनी, सुनैना कौशिक, केतकी कौशिक, अनुश्रा शर्मा, प्रियांशी गर्ग, मनीषा गर्ग, कौशल्या फतेहपुरिया, सुनीता गुप्ता, कविता शर्मा, चित्रा गोयल, संगीता गोयल, जानकी गर्ग, प्रीति गुप्ता, मोनिका गुप्ता, प्रियांशी अग्रवाल, ख्याति गर्ग सहित सैंकड़ों श्याम भक्त शामिल हुए। पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री ने बाबा का श्रृंगार कर विशेष आरती की।
शोभायात्रा का राजेंद्र मंगल, पिंटू बंसल, हंसराज शर्मा, बृजवल्लभ पाराशर, राजेंद्र अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, रामस्वरूप मूंदड़ा, रवि खंडेलवाल, राजेश सावलानी, अनिल मित्तल, महावीर नटराज, एलएमबी परिवार सहित कई भक्तों ने स्वागत किया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273 
प्राण प्यारे का पंचामृत अभिषेक
शोभायात्रा के बाद भक्तों ने श्याम प्रभु का पंचामृत अभिषेक किया। बाबा को पवित्र जल व दुग्धाभिषेक कर अभिषेक किया। मंत्रोच्चार के बीच बाबा के शीश का पूजन कर मनोकामना की। पूजा में विनेश कौशिक, रत्ना कौशिक, माधुरी गर्ग, तन्वी अग्रवाल, सौरभ सक्सेना, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, अंकुर मित्तल, पुनीत बंसल, चिराग गर्ग, उत्तम गर्ग, दीपेश गोयल, पुलकित सिंहल, सत्यनारायण शर्मा, गौरव सक्सेना व कई भक्तों ने भाग लिया।
मंगलवार को महाआरती व रसिया फाग
सात दिवसीय महोत्सव का समापन मंगलवार को महाआरती के साथ होगा। सायं 7 बजे भक्त लखदातार की महाआरती करेंगे। इससे पूर्व दोपहर 3 बजे से होली रसिया फाग का आयोजन होगा। इसमें बालाजी महिला मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भक्त श्याम प्रभु के साथ रंग-बिरंगे फूलों से होली खेलेंगे।


Sumit Saraswat available on :

Share:

February 25, 2018

शान से निकलेगी बाबा श्याम की शोभायात्रा | Fagan Ekadashi in Shaym Temple

  • एकादशी पर खाटू नरेश करेंगे नगर भ्रमण 
  • श्री श्याम मंदिर में रंगीला फागण महोत्सव
धार्मिक नगरी ब्यावर में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में नवां रंगीला फागण महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भक्त उत्साह के साथ खाटू नरेश की भक्ति करते हुए बाबा को रिझा रहे हैं।
महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव के तहत फागण एकादशी के मौके पर सोमवार को विशाल कलश व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 8 बजे ज्योत प्रज्जवलन व निशान पूजा होगी। मंदिर प्रमुख हेमेंद्र कौशिक, सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग व श्याम परिवार के सदस्य पूजा करेंगे। इसके पश्चात् 8.15 बजे मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर फतेहपुरिया चौपड़, महादेवजी की छत्री, भारत माता सर्किल, सरावगी मोहल्ला, भगत चौराहा, अजमेरी गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत कर बाबा की अगुवानी की जाएगी। शोभायात्रा में बाबा का रथ, निशान, 171 कलश, भजन मंडली सहित महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर 12.15 बजे भक्तों द्वारा बाबा का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।  -सुमित सारस्वत, मो.09462737273



भव्य दरबार में होगी भजन संध्या
सोमवार को रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या व भव्य फाग महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें के.सुदामा भजन मंडल के गायक भागचंद चौहान व महेंद्र सांखला सुमधुर भजनों की सरिता बहाएंगे। जयपुर से आए कलाकार बाबा का भव्य दरबार बनाकर सुंदर झांकी सजाएंगे। खाटू नरेश के लिए विशेष रंग-बिरंगे पुष्प मंगवाए गए हैं।

होली खेलन दे बाबा श्याम..
महोत्सव के तहत रविवार को श्री श्याम परिवार की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक विजय मंडोरा, निशांत मंगल व मनोज शर्मा ने बाबा के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। श्याम मेरा बड़ा ही प्यारा है.., हारे का तू है सहारा सांवरे.., होली खेलन दे बाबा श्याम.. जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में सुनील कौशिक, मोनिका कौशिक, मुकेश गर्ग, चेतन प्रकाश जोशी, दिलीप खत्री, अंकुर मित्तल, शकुंतला गर्ग, साधना सारस्वत, अमिता मंगल, बबीता मंगल,  मनीषा गर्ग, अंजू गर्ग, श्वेता अग्रवाल, प्रमिला शर्मा, कांता बंसल, सुरभि अग्रवाल, अनुश्रा शर्मा, चिराग गर्ग, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, अशोक गोयल, श्याम सिंहल, सुनील मित्तल, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, मयंक सिंहल, दीपेश गोयल, तुषार गोयल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।
देखें : पिछले साल की शोभायात्रा का वीडियो

कार्यक्रम के वीडियो देखने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें- Click Here

Sumit Saraswat available on :

Share:

February 23, 2018

फागण आयो है रंगीलो श्याम.. | Kishori Sakhi with Baba Shyam

  • किशोरी सखी ने बिखेरे होली के रंग
  • श्री श्याम मंदिर में रंगीला फागण महोत्सव

ब्यावर के श्री श्याम मंदिर में आयोजित नवां रंगीला फागण महोत्सव के तीसरे दिन किशोरी सखी मंडल ने भक्ति और शक्ति के साथ फागण की मस्ती बिखेरी। होली के फाग भजनों पर झूमते हुए भक्तों ने श्याम प्रभु के साथ रंग-बिरंगे फूलों से जमकर होली खेली।


महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि गायिका अंजू गर्ग ने मेरे लाड़ले गणेश प्यारे.. वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद आनंदी सोनी ने फागण आयो है रंगीलो श्याम.., रेखा सोनी ने भागा रे नंदलाला राधा ने पकड़ा रंग डाला.., उर्मिला भाटी ने बाबा तेरे दर से रिश्ता पुराना है.., लता शर्मा ने तेरी बंशी की धुन सुनकर बरसाने से आई हूं.., नीलम चौहान व स्वाति मेहता ने आज बिरज में होली रे रसिया.. जैसे भजनों की प्रस्तुति दी तो सभी भक्त होली की मस्ती में झूम उठे।

श्याम परिवार की कौशल्या कौशिक, मोनिका कौशिक, साधना सारस्वत, अमिता मंगल, निशा गर्ग, सरस्वती शर्मा, रत्ना कौशिक, कौशल्या फतेहपुरिया, अर्चना बेरीवाला, मनीषा गर्ग ने गायिका व मंडल सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।


कार्यक्रम में प्रमिला शर्मा, प्रभा मित्तल, सीमा मित्तल, अर्पिता मंगल, श्वेता अग्रवाल, गंगा कच्छावा, प्रभा शर्मा, बबीता मंगल, सुनीता मित्तल, मीनाक्षी मित्तल, सीमा अग्रवाल, माधुरी गर्ग, मीनू शर्मा, राखी गर्ग, कंचन अरोड़ा, मंजू गर्ग, अनु बंसल, सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, सुनील मित्तल, अंकुर मित्तल, दिलीप शर्मा, ओमप्रकाश रायपुरिया, अशोक गोयल, निशांत मंगल, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, तुषार गोयल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने धर्मलाभ लिया।

फूल बंगले में विराजित बाबा श्याम के दरबार में पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री ने आरती कर प्रसाद वितरित किया। महोत्सव के तहत शनिवार को दोपहर सवा 12 बजे से श्री श्याम ज्योत अखंड पाठ का आयोजन होगा। भक्त बाबा की अमृतमय जीवन गाथा का पाठ करेंगे। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
कार्यक्रम के वीडियो देखने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें- क्लिक करें

Sumit Saraswat available on :

Share:

February 22, 2018

होली खेलन राधा आई रे, आओ श्याम बिहारी.. | Krishn Radhika in Shyam Temple

श्याम दरबार में कृष्ण राधिका ने बिखेरे रसिया के रंग

ब्यावर के श्री श्याम मंदिर में आयोजित रंगीला फागण महोत्सव के दूसरे दिन श्याम सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने देर शाम तक भक्ति सरिता में आनंद की डुबकी लगाई।



महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में गुरुवार को कृष्ण राधिका मंडल ने रसिया के रंग बिखेरे। युगल जोड़ी मधु सोलीवाल व तनीषा सोनी ने हरिनाम संकीर्तन के साथ गायिकी की शुरुआत की। इसके बाद घणा चाव सूं श्याम मैं थाने मनावां.., जब सूरत देखूं श्याम की जाने क्या हो जाता है.., करुणामयी कृपा कीजिए श्रीराधे.., किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार.., मेरे गिरधर तू मेरी नैया का किनारा है.. जैसे भावपूर्ण भजन सुनाए।

होली के रंग बिखेरते हुए मैं खेलूंगा तोसे होरी, बरसाने वाली छोरी.., श्याम रंग मन भायो मेरे.., होली खेलन राधा आई रे, आओ श्याम बिहारी.. जैसे भजनों से फाग की मस्ती लुटाई।
भक्तों ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली। भगवती सोलीवाल, आनंदी सोनी, रेखा सोनी, इंद्रा सोलीवाल, निर्मला सोनी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।
श्याम परिवार की कौशल्या कौशिक, मोनिका कौशिक, साधना सारस्वत, शकुंतला गर्ग, निशा गर्ग, बबीता मंगल, रत्ना कौशिक ने गायिका व मंडल सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में सरस्वती शर्मा, अमिता मंगल, गंगा कच्छावा, राखी गर्ग, लता शर्मा, अंजू गर्ग, स्वाति मेहता, मीनू शर्मा, नीलम चौहान, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, शालू शर्मा, कंचन अरोड़ा, हेमेंद्र कौशिक, सुनील कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, पुरूषोत्तम सोनी, मुकेश गर्ग, राजेंद्र मंगल, तुषार गोयल, निशांत मंगल, अशोक गोयल, दिलीप खत्री, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित कई श्याम भक्त शामिल हुए। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे दरबार में पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री ने बाबा की आरती कर प्रसाद वितरित किया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
बाबा को रिझाएंगी किशोरी सखी
महोत्सव के तहत शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से किशोरी सखी मंडल भजनों की प्रस्तुति देंगी। गायिका कांता सोमानी, आनंदी सोनी, अंजू गर्ग भाव भजनों से बाबा को रिझाएंगी। इस मौके पर बाबा का फूलों से श्रृंगार कर आकर्षक दरबार सजाया जाएगा।
कार्यक्रम के वीडियो देखने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें- क्लिक करें

Sumit Saraswat available on :

Share:

श्याम के दरबार में सीता संग पहुंचे राम | Rangeela Fagan Mahotsav

  • श्याम मंदिर में गूंजी रामायण की चौपाइयां
  • सुंदरकांड पाठ से रंगीला फागण महोत्सव का शुभारंभ


ब्यावर में श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय रंगीला फागण महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रथम दिवस श्री श्याम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया।
महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि रामायण मंडल के गायक राजकुमार अत्रेय, गुलाबचंद सैनी, जीआर जलवानिया ने सुंदरकांड पाठ का गायन किया। श्याम मंदिर रामायण की मंगल चौपाइयों से गूंज उठा। गाइए गणपति जगवंदन.. कीर्तन के साथ पाठ प्रारंभ हुआ। पाठ पूर्ण होने पर ब्रज के पद गाकर होली के रसिया गीत सुनाए। इसके बाद मंगल भवन अमंगल हारी.., दुनिया चले ना श्रीराम के बिना.., दुनिया में देव हजारों है बजरंग बली का क्या कहना.. जैसे भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।

पाठ प्रारंभ होने से पहले मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक, मोनिका कौशिक, विनेश कौशिक, रत्ना कौशिक ने भगवान राम व बाबा श्याम का पूजन किया। पंडित विकास शर्मा व तेजनारायण व्यास ने व्यासपीठ पर विराजित होकर पूजन करवाया।
कार्यक्रम में हेमेंद्र कौशिक, मुकेश गर्ग, श्याम सिंहल, अशोक गोयल, मदनमोहन जोशी, विष्णु प्रकाश चोटिया, दिलीप खत्री, सुंदर सिंह खींची, अनिल धाकड़, गोपाल पण्डियार, विनोद शर्मा, कौशल्या कौशिक, शकुंतला गर्ग, निशा गर्ग, शांति जलवानिया, निशांत मंगल, मनोज शर्मा, चिराग गर्ग, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, मयंक सिंहल, संस्कार मंगल, अरविंद बंसल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने धर्मलाभ लिया।

Share:

February 20, 2018

बाबा श्याम के दरबार में बिखरेंगे फागण के रंग | Fagan Mahotsav of Khatu Shyam

  • सात दिन होंगे कई धार्मिक आयोजन
  • सुंदरकांड पाठ से होगी महोत्सव की शुरुआत

खाटू की तरह धार्मिक नगरी ब्यावर में बने कलयुग अवतारी बाबा श्याम के दरबार में बुधवार से नवां रंगीला फागण महोत्सव का आयोजन उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ होगा। सात दिवसीय महोत्सव के तहत श्री श्याम परिवार की ओर से कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि ब्यावर में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होने वाले महोत्सव का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगा। सायं 7 बजे से रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री व अन्य सदस्य सपत्नीक पूजा में भाग लेंगे। पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री बाबा का श्रृंगार कर दरबार सजाएंगे। महोत्सव आयोजन के लिए मंगलवार को सभी सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंदिर को सतरंगी रोशनी से आकर्षक रूप में सजाया गया है। बाबा का प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार कर विशेष प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। ग्यारस के दिन नगर में बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विशाल फाग महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। जयपुर से आए कलाकार खाटू नरेश का दिव्य दरबार सजाएंगे। पहली बार भक्तों को बाबा के शीश का विशेष दर्शन होगा। महोत्सव के लिए शहर के सभी धार्मिक मंडलों व संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है।

देखें : कन्हैया मित्तल की श्याम दीवानगी

श्याम परिवार के निशांत मंगल, श्याम सिंहल, विनेश कौशिक, मयंक सिंहल, गौरव गर्ग, राधेश्याम प्रजापति, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, पुनीत बंसल, पुलकित सिंहल, विजय मंडोरा, संस्कार मंगल, मनोज अग्रवाल, चिराग गर्ग, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल व अन्य सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस आनंदमय आयोजन में आकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

देखें : होली के रसिया की मस्ती

सात दिवसीय कार्यक्रम पर एक नजर
21 फरवरी : बुधवार को सायं 7 बजे से रामायण मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ
22 फरवरी : गुरूवार को दोपहर 3 बजे से कृष्ण राधिका मंडल की युगल जोड़ी मधु सोलीवाल व तनीषा सोनी द्वारा श्याम सत्संग
23 फरवरी : शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से किशोरी सखी मंडल द्वारा भावमय भजन
24 फरवरी : शनिवार को दोपहर 12.15 बजे से श्री श्याम ज्योत अखंड पाठ
25 फरवरी : रविवार को दोपहर 3 बजे से श्री श्याम परिवार द्वारा भजन संकीर्तन
26 फरवरी : सोमवार को प्रात: 8.15 बजे से श्याम शोभायात्रा, दोपहर 12.15 बजे से बाबा का पंचामृत अभिषेक, रात्रि 8 बजे से के.सुदामा भजन मंडल द्वारा विशाल भजन संध्या
27 फरवरी : मंगलवार को दोपहर 3  बजे से बालाजी महिला मंडल द्वारा होली रसिया फाग, सायं 7.15 बजे महाआरती

देखें : ब्यावर की पिछली श्याम शोभायात्रा

Share:

February 18, 2018

क्या मृतक परिवारों का दर्द बांटेगा खरबपति श्री सीमेंट प्रबंधन !

श्री सीमेंट के नाम खुला पत्र

बांगड़ परिवार

श्रीमान, ब्यावर शहर जिसने आप को बहुत कुछ दिया आज इसी शहर की धरती पर इतिहास का सबसे बड़ा हादसा घटित हुआ है। प्रत्येक शहरवासी की आँखें नम और ह्रदय में दर्द है। हर हाथ मदद को तैयार। ऐसी विकट परिस्थिति में मेरा निवेदन है कि श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर होने वाले भव्य आयोजन को सूक्ष्म और सादगी पूर्ण तरीके से किया जाए और इसमें खर्च होने वाली अथाह धनराशि ना केवल पीड़ित परिवार बल्कि उन परिवारों पर खर्च की जाए जिनके सपनों के आशियाने टूट गए हैं। मेरी यह भावपूर्ण विनती है आपसे और ऐसा निवेदन समर्थ व्यक्ति से ही किया जाता है। संकटमोचन राम भक्त हनुमान आपके इस कदम से विगत वर्षों की तुलना में अधिक प्रसन्न होंगें।
मुझे ये भी विदित है कि आपकी तरफ से मृतकों के लिए एक-एक लाख रुपए सहायता की घोषणा की जा चुकी है। पर यह सर्व विदित है कि इतने रुपए में तो एक कमरा भी मुश्किल से बन पाता है। मेरा निवेदन है कि मन्दिर वार्षिकोत्सव में होने वाले व्यर्थ खर्च को रोक कर ब्यावर के नाम खर्च किया जाए। आपका पूरा ब्यावर सदैव ऋणी रहेगा क्योंकि यह हादसा किसी एक परिवार के साथ नहीं बल्कि ब्यावर के साथ हुआ है। ना केवल मैं बल्कि ब्यावर का हर वासी आज दुखी मन से आपसे यह विन्रम निवेदन करता है।

परोपकाराय फलन्ति वृक्षाः परोपकाराय वहन्ति नद्यः।
परोपकाराय दुहन्ति गावः परोपकारार्थ मिदं शरीरम्॥
परोपकार के लिए वृक्ष फल देते हैं, नदियाँ परोपकार के लिए ही बहती है और गाय परोपकार के लिए दूध देती हैं। अर्थात् यह शरीर भी परोपकार के लिए ही है।

निवेदक
पंडित कृष्ण वल्लब शर्मा
(9414009285)
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support